मौसम विभाग का अलर्ट जारी, इस टोल फ्री नंबर दे सूचना

ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विभाग, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 01 फरवरी, 2024 को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा शीत दिवस की संभावना (अलर्ट) की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (वी/रा) नैनीताल फिंचाराम चौहान ने बताया कि– वर्तमान में जनपद के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा, शीत दिवस और पाली का प्रकोप होने की संभावना है। इसके अलावा आतिवृष्टि/ओलावृष्टि/हिमपात से संभावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने तथा संवेदनशील नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे तथा क्षेत्र में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिक संसाधनों सहित तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया जनपद में हिमपात/ओलावृष्टि, पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित होने की दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाए रखने हेतु अलर्ट पर रहेंगे। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के समस्त संबंधित खण्डों द्वारा हिमपात, भूस्खलन से संवेदनशील मार्गों/स्थानों पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनों एवं गैंग कर्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही समस्त जिला/परगना/विकासखंड एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे। अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाइल फोन चालु(ON) रखेंगे तथा प्रत्येक घंटे की आपदा संबंधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

टोल फ्री नंबर- 1077

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page