भवाली में 28 को निकाली जाएगी अक्षत कलश यात्रा

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या से भिजवाए गए पीतांबर रंग के अक्षत (चावल) के साथ भव्य कलश शोभायात्रा 28 दिसंबर को निकाली जाएगी। इसका आयोजन विश्व हिंदू परिषद और शहर के सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों, सनातन समाज द्वारा किया जाएगा।
कलश को मुख्य बाजार होते हुए रामगढ़ रोड़, घोड़ाखाल रोड़ तक भृमण कराया जाएगा। जिसमे सैकड़ो लोग भाग लेंगे। शोभायात्रा पूरे नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। जगह जगह पर अक्षत यात्रा का स्वागत किया जाएगा। कैलाश चन्द्र सुयाल, राहुल कसल, पंकज अद्वेती ने बताया कि जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कमल ने यह पूजित अक्षत कलश भवाली नगर की यात्रा के लिए दिया है। इस समय पूरे देश, दुनिया में पूजित अक्षत भिजवाए गए हैं। 28 को अक्षत कलश यात्रा निकाली जाएगी।
बताया कि 22 जनवरी को श्री राम लला गर्भ गृह में विराजमान होंगे, यह अक्षत भगवान को समर्पित किए जाएंगे। इससे पहले इसे सभी सनातन धर्मी अपने घर में, अपने आसपास के देवालय, शिवालय में जाकर हवन यज्ञ, हनुमान चालीसा, श्री राम स्तुति, सत्संग, सुंदरकांड एवं अन्य पूजा अर्चना करके अपनी श्रद्धा और भावना इससे जोड़ेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page