भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने पर अखिलेश सेमवाल का स्वागत

ख़बर शेयर करें

भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने पर अखिलेश सेमवाल का स्वागत


भवाली। भारतीय जनता पार्टी के पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ, जिला नैनीताल के जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर अखिलेश सेमवाल का भवाली में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर भवाली मंडल अध्यक्ष, नैनीताल विधायक सरिता आर्या सहित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
अखिलेश सेमवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें संगठन के प्रति और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने स्वागत एवं शुभकामनाओं के लिए भवाली मंडल अध्यक्ष, विधायक सरिता आर्या, भाजपा पदाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page