भवाली। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने संगठन का विस्तार करते हुए अखिलेश सेमवाल को पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद अखिलेश सेमवाल ने भाजपा के शीर्ष एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, प्रदेश नेतृत्व, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी तथा सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से उन्हें संगठन की सेवा का अवसर मिला है।
अखिलेश सेमवाल ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उत्तराखंड के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, पर्यटन गतिविधियों को मजबूत बनाने और संगठन को और अधिक सशक्त करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों से मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा भी व्यक्त की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

