घोड़ाखाल गंगनाथ मन्दिर में 25 मई से होगा अखंड रामायण पाठ

ख़बर शेयर करें

भवाली। घोड़ाखाल क्षेत्र के दुगना, धुलई रोड स्थित श्री गंगनाथ देवता मंदिर परिसर में 25 मई से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ सोमवार 25 मई को प्रातः 10 बजे से होगा, मंगलवार को प्रातः 10 बजे पूर्णाहुति एवं भव्य भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं भक्तों से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। मन्दिर के दयालु बाबा के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page