ईजा बेणी कार्यक्रम से महिलाओं में नाराजगी

ख़बर शेयर करें

-महिलाओं को फफूंदी लगी आलू पूरी देने पर ग्राम प्रधान संगठन उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

-मुख्यमंत्री ने महिलाओं का सममान नही अपमान किया

भवाली। महिलाओं को फफूंदी लगी आलू पूरी देने पर ग्राम प्रधान संगठन उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान चोर्सा सविता बिष्ट ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा ईजा बेढी कार्यक्रम में महिलाओं को बुलाया गया। लेकिन मातृशक्ति की उपेक्षा की गई। पहले दिन भर तेज धूप में महिलाओं को बैठाया गया। फिर फफूंदी लगी पूरी आलू महिलाओं को खाने के लिए दिया गया। अधिकतर महिलाए दिन भर भुकी प्यासी रहकर कार्यक्रम में रही। और शाम को बिना कुछ खाए पिये वापस घर को गई। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान को बुलाया था, लेकिन महिलाओं का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि गाँव कि महिलाओ को समय नही मिलता उसके बावजूद गाँव की 11 महिलाएं हल्द्वानी गई थी। कहा कि लाखों रुपयों के पोस्टर दीवार पर लगाये गए थे। लेकिन भोजन की कोई व्यवस्था नही थी। जिससे महिलाएं अब तक ईजा बेढी कार्यक्रम को लेकर नाराज हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page