कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शहीद संजय बिष्ट के परिजनों से की मुलाकात

ख़बर शेयर करें

भवाली। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी अल्मोड़ा दौरे से लौटते समय गरमपानी मण्डल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के आवास पर रुके। इस दौरान उन्होंने शहीद संजय बिष्ट के पारिवारिक जनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सूक्ष्म जलपान किया।
शहीद संजय बिष्ट के पिता देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने मंत्री गणेश जोशी को शहीद आश्रित कोटे से पुत्री की सरकारी नियुक्ति से संबंधित पत्रावली कार्मिक विभाग, उत्तराखंड में पहुंचने की जानकारी देते हुए अति शीघ्र नियुक्ति प्रदान किए जाने का निवेदन किया। इस अवसर पर शहीद के पिता देवेन्द्र सिंह बिष्ट, गरमपानी मण्डल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि मनमोहन सिंह केरा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरज तिवारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page