उत्तराखंड में कृषि भूमि का पांच साल में सर्वेक्षण कर बंदोबस्त कराया जाएगा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पांच साल में होगा भूमि बंदोबस्त
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में 11 अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कृषि भूमि का पांच साल में सर्वेक्षण कर बंदोबस्त कराया जाएगा। साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (एस 4 सी) स्थापित होगा। इससे पहले राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह परेड की सलामी ली।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

शुक्रवार सुबह देहरादून स्थित पुलिस लाइन परिसर में रैतिक परेड समारोह हुआ। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष होने पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गीत से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस पत्रिका का विमोचन और रजत जयंती पदक के प्रतीकात्मक चिह्न का अनावरण किया। पुलिस विभाग के अलग-अलग दस्तों ने इस मौके पर साहसिक प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राज्यपाल ने इस मौके मेड इन इंडिया उत्पादों खरीदने की अपील की। जिनमें हमारे युवाओं का श्रम और परिश्रम निहित हो। यही आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा मंत्र है। युवाओं से तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में अग्रणी बनने और देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि पिछले 25 वर्षों का सफर उत्तराखंड के सतत परिश्रम और प्रगति की कहानी है। सैकड़ों युवा गांव लौटकर आत्मनिर्भरता और स्वावलम्बन का नया अध्याय लिख रहे हैं। इस मौके पर कई पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस पदक दिए गए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page