फिर दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में डीआईटी यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र बुलेट मोटरसाइकिल से धौरणपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार देव कुमार (22) निवासी ग्राम कुमार, थाना सिकंदरा, जिला जमुई (बिहार) डीआईटी यूनिवर्सिटी में बी-फार्मा के छात्र थे। वहीं रोनित विश्वास (19) निवासी दीमापुर, नागालैंड भी बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे।

आईटी पार्क चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुसांई ने बताया कि मंगलवार देर रात दोनों छात्र बुलेट मोटरसाइकिल से धौरणपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे।

आईटी पार्क से पहले आदर्श एन्क्लेव गेट के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page