गौलापार में सड़क हादसे के बाद मारपीट व धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित रोहित माहेश्वरी निवासी पर्वतीय मोहल्ला हल्द्वानी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पत्र लिख कहा कि में रोहित माहेश्वरी 16 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे गौलापार से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और गाड़ी का पिछला हिस्सा नो पार्किंग में सड़क में खान रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार से टकरा गया। रोहित का आरोप है कि दुर्घटना के बाद जब वह वाहन से नीचे उतरे तो रेस्टोरेंट के कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई की तथा गाड़ी जलाने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस उन्हें और उनकी गाड़ी को काठगोदाम थाने ले गई।
पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से अब तक उनकी बात नहीं सुनी जा रही है और एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए।
रोहित माहेश्वरी ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि इस घटना से वह और उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page