भवाली। शुक्रवार को एसडीएम राहुल साह के आदेश के बाद पटवारी सुरेश चंद्र सनवाल, अमीन भूपेश चन्द्र उपाध्याय ने रानीखेत रोड़ स्थित जमीन का सर्वे किया। पटवारी सुरेश चंद्र सनवाल ने बताया कि
विक्रम सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी ग्राम करायल जोलासाल हल्द्वानी ने एक व्यक्ति से कहलक्वीरा पट्टी में जमीन क्रय की है। विक्रम सिंह की जमीन रानीखेत रोड़ के पास पुल से लगती हुई है। उन्होंने 802,803, 804 खेत क्रय किये गए हैं। शुक्रवार को एसडीएम राहुल साह के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में सीमांकन किया गया। खेतो का दाखिल खारिज, 143 भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि खेत संख्या 803 व 804 नाले से लगे हुए हैं। पूर्व में भूमि की पैमाइस हो चुकी है। पटवारी सुरेश चंद्र सनवाल ने बताया कि 803, 804 खेत नाले से लगे हुए हैं। फिलहाल सीमांकन कर रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित कर दी गई है। आगे कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि शांति व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए पुलिस भेजी गई थी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

