सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद नौकरियों में सिफारिश और भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ, मुख्यमंत्री

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद नौकरियों में सिफारिश और भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। अब युवा एक साथ कई परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को सीएम धामी के हाथों पंचायती राज विभाग के अधीन नवचयनित आठ सहायक लेखाकारों और 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सहायक लेखाकारों का चयन लोक सेवा आयोग और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में एक मौत के बाद भी नहीं ली सुध, अब दूसरी मौत का इंतजार

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का अभाव था, लेकिन अब देश के सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनने के बाद नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि अब युवा एक साथ चार-चार परीक्षाओं में पास हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

यह नकल विरोधी कानून का ही प्रतिफल है कि अब रोज अलग-अलग विभागों में युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। सीएम ने चयनित कार्मिकों को शुभकामना देते हुए कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की परेशानी, उसकी शिकायत को सरकार तक पहुंचाने और सरकार द्वारा किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। आज सरकार खुद चल कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। इसके लिए एलपीजी गैस और बिजली, पानी कनेक्शन देने के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत इज्जतघरों का निर्माण किया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page