भवाली। शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी परवादून देहरादून द्वारा जनहित में किए जा रहे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल नव कहा कि आन्दोलन के चलते राज्य सरकार के इशारे पर ज़िला कांग्रेस कमेटी परवादून के अध्यक्ष मोहित उनियाल एवं अन्य कांग्रेसजनों पर मुक़दमा दर्ज किया गया है। सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं विपक्षी जनप्रतिनिधियों पर जनता की आवाज़ उठाने पर साजिशन दर्ज किए जा रहे।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार होश मैं आओ, तानाशाही नहीं चलेगी के नारेबाजी कर राज्यसरकार का पुतलादहन किया। इस दौरान ज़िलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, अध्यक्ष कंचन सुयाल, पुष्पेश पाण्डे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दयाल आर्य, यूथ कांग्रेस अफ़सर अली, महामंत्री लोकेश जोशी, मोहन आज़ाद, हरीश बिष्ट, सुजान सिंह रजवार , संजीव भगत, एस सी ज़िलाध्यक्ष हरेंद्र आर्य ,सददा मियाँ ,रमेश कुमार, अंकित गौरव, हेमचन्द्र , रवि, दिनेश, संजय टम्टा, वरुण चौहान आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

