श्रीमद्भागवत कथा समापन के बाद पंडाल में लगी भीषण आग, टेंट जलकर राख

ख़बर शेयर करें

श्रीमद्भागवत कथा समापन के बाद पंडाल में लगी भीषण आग, टेंट जलकर राख
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के धूनी नंबर-1 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन के कुछ ही देर बाद पंडाल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते मुख्य टेंट आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कथा समाप्त होने के बाद श्रद्धालु अपने-अपने घर लौट चुके थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से धूनी नंबर-1, काठगोदाम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। बुधवार को कथा का अंतिम दिन था। कार्यक्रम के सफल समापन के बाद श्रद्धालु वापस लौट गए थे, जबकि बिजली विभाग के कर्मचारी लाइट और साउंड सिस्टम का सामान भी समेट चुके थे। केवल मुख्य टेंट ही मौके पर मौजूद था।
इसी दौरान अचानक टेंट में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page