दोस्ती के बाद युवती बन गई युवक के जान की दुश्मन

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। युवती ने पहले इंस्टाग्राम पर युवक के साथ दोस्ती की फिर उसे गाजियाबाद बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक से मोटी रकम मांगी। मानसिक तनाव के कारण युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने युवती समेत दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मकान की रंजिश में भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या

हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र की इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर पुत्र की युवती के साथ दोस्ती हो गई थी। दोनों में दोस्ती होने पर वह गाजियाबाद में मिले थे। आरोप है कि गाजियाबाद पहुंचने पर युवती ने अपने साथी के साथ मिलकर पुत्र का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन

आरोप है कि पुत्र ने लाखों रुपये युवती को दिए लेकिन बाद में युवती ने पांच लाख रुपये की और मांग शुरू कर दी। इसके कारण पुत्र मानसिक तनाव में रहने लगा था। 28 अप्रैल की शाम को उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पुत्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को मृतक के पिता ने आरोपी युवती और उसके एक साथी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page