फंगस लगी काजू कतली मिलने पर विभाग ने लिया नमूना, 11 दुकानों का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में एक नामी कंपनी के स्टोर में खाद्य विभाग की टीम को फंगस लगी काजू कतली मिली है। विभाग ने इसका नमूना लिया है। इसके अलावा गुरुवार को लालकुआं, हल्द्वानी में मिठाई की चार दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली बस स्टेशन पर गरजे रोडवेज कर्मचारी,सामान कार्य समान वेतन - बस बेड़ा बढ़ाने - समय पर वेतन की उठी आवाज

वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने गुरुवार को लालकुआं व हल्द्वानी में चेकिंग अभियान चलाया। छड़ायल स्थित गैस गोदाम चौराहा के पास रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में जांच टीम को एक मशहूर कंपनी के काजू कतली में फंगस मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए इस बैच नंबर के काजू कतली के नमूने संग्रहित किए गए। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से चार नमूने भरे गए। कुल 11 दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम में उपायुक्त कुमाऊं मंडल खाद्य संरक्षण राजेंद्र सिंह कठायत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत पर विभाग को सूचित करें।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page