भवाली। एरो इंस्टीट्यूट ने एन एल साह प्रिपेरेटरी लर्निंग स्कूल में ड्रिंक मिल्क एंड स्टे स्ट्रॉन्ग कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक हितेश साह ने बच्चों को दूध पीने के फायदों के बारे में जानकारी दी। वही 150 से अधिक बच्चों को दूध की बोतलों का वितरण किया गया। कहा कि तीन दिवसीय अभियान बच्चों को दूध पीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश से संस्थान द्वारा चलाया जा रहा है। गुरुवार को उमंग प्रिपेरेटरी लर्निंग स्कूल मेहरागांव में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत बच्चों के लिए वीडियो प्रतियोगिता भी रखी गई है। जिसमें बच्चे को दूध पीते हुए ड्रिंक मिल्क एंड स्टे स्ट्रॉन्ग स्लोगन बोलते हुए संस्थान के व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो भेजनी है। विजेता बच्चों को दीपावली के बाद पुरुस्कृत किया जायेगा। इस दौरान प्रधानाचार्या दीपा दुमका, अफसर अली, अर्पित साह, आशु मेहर सहित सभी शिक्षक और स्टॉफ मौजूद रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

