पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निर्माणाधीन स्कूल और भुजियाघाट स्थित होटल को प्रशासन ने किया सील

ख़बर शेयर करें

प्रशासन ने बुधवार को कांग्रेस से नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी के निर्माणाधीन स्कूल और भुजियाघाट स्थित होटल को सील कर दिया है। दोनों मामलों में उन्हें 15 दिन का समय देते हुए अतिक्रमण खुद हटा लेने या अपना पक्ष रखने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के नाम बड़ी उपलब्धि, डॉ. जगदीश चन्द्र को मिला IPS कैडर

बीती छह अगस्त को तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व विभाग की एक टीम रामगढ़ के सिमायल रैक्वाल पहुंची थी। यहां लाखन नेगी का एक स्कूल बन रहा है। प्रशासन का कहना था कि लोगों ने शिकायत की है कि स्कूल सरकारी भूमि पर बनाया जा रहा है। टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। अगले दिन स्कूल प्रबंधन की ओर से भवाली पुलिस को जांच टीम के खिलाफ तहरीर सौंपी गई, जबकि प्रशासन की ओर से भी सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में लाखन और अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी बीच कांग्रेस ने लाखन की पत्नी पुष्पा नेगी को अध्यक्ष पद पर समर्थित उम्मीदवार घोषित कर दिया। इधर, बुधवार को तहसीलदार की अगुवाई वाली एक टीम ने दोपहर बाद नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित लाखन के होटल ग्रीन वैली को अतिक्रमण बताते हुए सील कर दिया। इसके बाद स्कूल भवन को सील किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page