हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप पुलिस की जांच में झूठे पाए गए

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप पुलिस की जांच में झूठे पाए गए हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि किशोरी ने अपने घर जाने के लिए झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

गुरुवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी ने बताया, मेडिकल रिपोर्ट में भी कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो। मामले की जांच और किशोरी से पूछताछ में पता चला कि वह बाल संप्रेक्षण गृह से घर जाना चाहती थी। जब उसे जाने नहीं दिया गया तो उसने झूठे आरोप लगा दिए। मालूम हो बीते दिनों बाल संप्रेक्षण गृह की एक किशोरी ने दो अनुसेविकाओं पर एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया था।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी दो सदस्यीय समिति का गठन कर जांच कराई थी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page