भाजपा किसान मोर्चा में आदित्य बिष्ट को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

भाजपा किसान मोर्चा में आदित्य बिष्ट को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी
रामगढ़/नैनीताल।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला नैनीताल में आदित्य बिष्ट को जिला कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
नवनियुक्त जिला कार्यसमिति सदस्य आदित्य बिष्ट ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा किसानों, संगठन और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि आदित्य बिष्ट इससे पहले भी भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे भाजपा युवा मोर्चा में मंडल महामंत्री सहित विभिन्न संगठनात्मक पदों पर सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा वे भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख, मंडल रामगढ़ के पद पर भी कार्य कर चुके हैं और लंबे समय से संगठन तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page