भवाली से बस में बैठी आगनबाड़ी कार्यकर्ता को रास्ते मे उतारा

ख़बर शेयर करें

भवाली। पहाड़ो में ग्रामीणों की सुविधा के लिए केमू की बस आवाजाही का आसान तरीका है। जिसमे कम बजट के साथ समय पर अपने गंतव्य तक पहुँचा जा सकता है। लेकिन शनिवार सुबह 8 बजे भवाली चौराहे से निगलाट के लिए बैठी एक आगनबाड़ी कार्यकर्ता को बस चालक ने आधे रास्ते मे उतार दिया। जिससे वह 3 किमी अपने घर तक पैदल ही गई। महिला ने बताया कि वह हर रोज की तरह बस में चढ़ गई थी। बस चालक कंडक्टर ने आधे रास्ते मे आकर निगलाट तक कि सवारी नही लेजाने की बात कहकर रास्ते मे उतार दिया। बताया कि कई बार उसी बस में घर तक पहले भी आई है। कहा टिकट देने लगे तो निगलाट तक नही लेजाऊँगा कहकर तत्काल बस से उतरने की जिस में याद गया। जिसके बाद उन्हें बस से उतरना पड़ा। उन्होंने कहा ऐसे बस चालक कंडक्टर पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page