अभिनेत्री रश्मि देसाई ने नीब करौरी बाबा के किए दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री रश्मि देसाई ने विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम पहुँचकर परम पूज्य बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय ध्यान व पूजा-अर्चना में बिताया।
अभिनेत्री के कैंची धाम आगमन पर मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने स्वागत किया।
रश्मि देसाई ने कैंची धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ आकर उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक अनुभूति मिली। उनके आगमन की सूचना पर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। वह बाबा के दर्शन व आरती में शामिल होने के लिए कैंची स्थित होटल वेंसोवर में रुकी है। वही मंगलवार को 15 हजार से अधिक भक्तो ने बाबा के दर्शन किये।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page