-भवाली के जतिन है हरिद्वार फ़िल्म के प्रड्यूसर
भवाली। बॉलीवुड अभिनेता हेमन्त पाण्डे ने गुरुवार को कैची धाम पहुँचकर अपनी हरिद्वार फ़िल्म के लिए नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद लिया। भवाली निवासी फ़िल्म प्रड्यूसर जतिन पाण्डे, ऐक्टर बृजेन्द्र काला ने भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा बाबा का आशीर्वाद मिला है। बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि हरिद्वार नाम से फिल्म की शूटिंग इन दिनों हरिद्वार में चल रही है। शूटिंग हरिद्वार के प्रमुख स्थानों पर की जा रही है। हरिद्वार फिल्म में वह स्वयं मुख्य रूप से पंडित का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को कैची धाम में आपके अपने हिंदुस्तान अखबार से बात कर कहा कि निर्धन परिवार के बालक की कहानी हरिद्वार फिल्म में दिखायी जा रही है। बालक मां गंगा के जल से सिक्केनिकालकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उन्होंने यह भी बताया कि नशे की लत के कारण बालक के पिता की मौत के बाद वह गंगा जल से सिक्के निकालकर अपने परिवार का पेट भरता है। अभिनेता हेमंत पांडे ने बताया कि हरिद्वार फिल्म में मां गंगा के महत्व, धार्मिक, सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाया गया है। हरिद्वार की मान मर्यादाओं को फिल्म के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। भवाली निवासी जतिन पाण्डे फिल्म के प्रोडयूसर है। वो और उमेश भी हरिद्वार फिल्म में कलाकार का किरदार निभाएंगे। हेमंत पांडे ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। इससे फिल्म निर्माताओं को मदद मिल रही है और उत्तराखंड में सबसे अधिक फिल्मों की शूटिंग हो रही है।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार फिल्म की शूटिंग हरिद्वार में ही एक माह तक चलेगी। अधिकतर कलाकार हरिद्वार और उत्तराखंड के फिल्म में काम कर रहे हैं। जल्द ही उनकी दो फिल्में वेलकम 3, होम टेक टू जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। मूलरूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी हेमंत पांडे ऑफिस-ऑफिस और क्रिश जैसी अनेको फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

