गरमपानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत खैरना पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और वाहन में बैठकर शोर-शराबा कर न्यूसेंस करने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन को सीज कर चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की, जबकि उसके पांच साथियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।
जिसमें खैरना चौकी इंचार्ज सतीश उपाध्याय के अनुसार वाहन चेक करने पर चालक विकास कुमार शराब के नशे में वाहन चलाता मिला। वहीं वाहन में सवार उसके पांच साथी काफी शोर-शराबा कर रहे थे। पुलिस ने सभी छह लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में मेडिकल परीक्षण कराया। परीक्षण में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने चालक विकास कुमार पुत्र भुवन आर्य, निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, नैनीताल के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया। वहीं उसके साथियों पारस मेहरा (22), अनुज सागर (24), बृजेश कुमार (23), चंदन आर्य (21) और अशोक कोहली (37), सभी निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, नैनीताल के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

