ओवरस्पीड ओवरलोड वाहनों पर की जाए कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु परिवहन और पुलिस विभाग को समय-समय पर ओवर लोडिंग, नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं ओवरस्पीड करने वालों का सघन चैकिंग अभियान चलाकर चालान किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हल्द्वानी और नैनीताल में परिवहन विभाग द्वारा नो पार्किंग जोन चिन्हित किए गए । उन सभी नो पार्किंग जोन में दो दिन के अंदर साइन बोर्ड लगाए जाए। साथ ही पुलिस व परिवहन विभाग के द्वारा नो पार्किंग जोन में खडे वाहनों का चालानी कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु की गई प्रवर्तन की कार्यवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि परिवहन विभाग महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रवर्तन की कार्यवाही नियमित की जाए जिससे दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगे। इसके साथ ही सहायक परिवहन अधिकारी रामनगर को रामनगर क्षेत्र में नो पार्किंग जोन क्षेत्र चिन्हीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के निजी स्कूलों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद स्कूल बस शहर के बीच सड़कों पर खड़ी रहती है। इसकी वजह से आए दिन शहर में जाम लगा रहता है। ऐसे स्कूलों को चिन्हित करते हुए दंडात्मक चालानी कार्यवाही की जाए जिससे शहर जाम से मुक्त रहे।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

यदि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने के कारण जाम लगता है तो परिवहन और पुलिस संबंधित कर्मचारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करें ।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

पीडब्ल्यूडी नैनीताल और हल्द्वानी को सड़कों के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

तल्लीताल चौराहे पर पुलिस चौकी और अन्य विभागीय संरचनाओं की शिफ्टिंग तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

  बैठक में एएसपी हरबंस सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी नन्द किशोर,  अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, रत्नेश, के साथ ही सडक सुरक्षा समिति के अधिकारी उपस्थित थे।    

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page