कार्रवाई::एसडीएम और सीओ निलंबित

ख़बर शेयर करें

प्रदेश सरकार ने हाथरस के सिकंदराराऊ में बीती दो जुलाई को सत्संग के दौरान हुए हादसे में लापरवाही बरतने में एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। शासन ने यह कार्रवाई हादसे की जांच के लिए गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी रिपोर्ट में की गई सिफारिश के आधार पर की है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जलजनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट105 लोगों की जांच, 72 ब्लड और पानी के सात सैंपल लिए; सचल चिकित्सा वाहन तैनात

दायित्व निर्वहन में लापरवाही एसआईटी ने जांच में पाया कि इन अधिकारियों ने कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं लिया। न ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। एसआईटी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की थी। एसआईटी ने कार्यक्रम आयोजक और तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज अपने दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में धूम धाम से मनाई पंत जयंती, भारत माता के जयकारों से गुंजा नगर

एसआईटी ने दो, तीन और पांच जुलाई को घटनास्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कुल 125 लोगों का बयान लिया गया, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता एवं प्रत्यक्षदर्शी शामिल थे। इसके अलावा, घटना के संबंध में प्रकाशित समाचार की प्रतियां, स्थलीय वीडियोग्राफी, छायाचित्र, विडियो क्लिपिंग का संज्ञान लिया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page