नैनीताल में फोल्डिंग नंबर प्लेट पर कार्रवाई, आप भी हो जाइए सावधान

ख़बर शेयर करें

बाइक और गाड़ियों में फोल्ड नंबर प्लेट लगाकर जब चाहो लगा दो जब चाहो छुपा दो, वाली चालाकी अब नहीं चलेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने अभियान शुरु कर दिया है। यहां एक बाइक सवार को नंबर प्लेट पर फोल्डिंग क्रिएटिविटी दिखाना भारी पड़। मल्लीताल पुलिस ने बाइक सीज कर दी है।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में सड़क दुर्घटनांओ में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज आज 11 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिह द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल यूके 06 एएल 7859 जिसमें नंबर प्लेट न दिखने पर, उसको रोका। रोकने बाइक में फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाई गई थी। जिसे जब चाहो फोल्ड कर छुपा दो, जब चाहो लगा दो।
इस तरह का नंबर प्लेट लगाना संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल होने की संभावना के दृष्टिगत उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page