शराब की ओवररेटिंग पर कार्रवाई, दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

लोहाघाट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया के द्वारा आज एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट को लोहाघाट नगर की शराब और सब्जी की दुकानों में ओवर रेटिंग रोकने के लिए रेट लिस्ट लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया था मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मंगलवार को ही एसडीएम लोहाघाट ने व्यापार संघ व सब्जी व्यापारियों के साथ बैठक की एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने सब्जी व शराब में ओवर रेटिंग की शिकायत गहरी नाराजगी जताते हुए व्यापार संघ और सब्जी व्यापारियों के साथ बैठक कर सुझाव लिए गए एसडीएम रिंकु बिष्ट ने बताया ईओ नगर पंचायत व पूर्ति अधिकारी को सब्जी मंडियों से रेट पता कर नगर की सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट चश्पा करने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा शराब की दुकानों में भी रेट लिस्ट व क्यूआर कोड लगाने के लिए आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया है ओवर रेटिंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आदेश की अवमानना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही पूर्ति अधिकारी चंद्रकला चतुर्वेदी व ईओ सौरभ नेगी ने कहा एसडीएम लोहाघाट के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी सब्जियों की दुकानों में रेट लिस्ट चश्पा की जाएगी वहीं नगर की जनता ने एसडीएम के इस आदेश की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया व्यापार संघ पदाधिकारी के द्वारा भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया बैठक में व्यापार संघ महामंत्री विवेक ओली उपाध्यक्ष, दिनेश सुतेरी (दानू )कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल ,राजू भैया ,मनीष सक्सेना , भैया आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page