मुख्यमंत्री धामी से मिले आचार्य कपिल देव व्यास, उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास की कामना की

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री धामी से मिले आचार्य कपिल देव व्यास, उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास की कामना
देहरादून। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य श्री कपिल देव व्यास जी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आचार्य व्यास ने मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व की सराहना करते हुए उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
आत्मीय वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन, समाजहित और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। दोनों ने समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने तथा लोककल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार साझा किए।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के विकास और सामाजिक सरोकारों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page