स्कूल में चिल्लाते हुए अचेत पड़ी छात्राएं

ख़बर शेयर करें

टनकपुर के राउमावि छीनीगोठ विद्यालय में पढ़ाई के दौरान तीन छात्राएं अचेत हो गई। दो छात्राओं को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। कक्षा दस में पढ़ने वाली तीनों छात्राएं एकाएक चीखने और चिल्लाने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

शिक्षा विभाग के मुताबिक छात्राएं मास हिस्टीरिया के कारण ऐसा कर सकती हैं। मंगलवार को टनकपुर के राउमावि छीनीगोठ विद्यालय में दसवीं की तीन तीन छात्राएं तीसरे पीरियड में पढ़ाई करने के दौरान अचानक चीखने चिल्लाने लगी। इससे पूरे विद्यालय में हडकंप मच गया। शिक्षकों ने तीनों छात्राओं के परिजनों को सूचित कर तुरंत स्कूल में बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

इसके बाद तीन में से दो छात्राओं को तुरंत उपचार के लिए उपजिला अस्पताल भेजा गया। जबकि एक छात्रा के परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। दोनों छात्राओं की जांच करने वाले बाल रोग विशेषज्ञ डॉ़ स्वामी दयाल का कहना है कि यह एक तरह की दिमागी बिमारी है। इसे मास हिस्टीरिया कहा जा सकता है। छात्राओं को नियमित जांच के लिए कहा गया है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page