मुखानी थाना क्षेत्र में आरके टेंट हाउस रोड पर नशे में पार्थ की हत्या के करने बाद उसका आरोपी दोस्त करीब तीन घंटे तक कार में शव के साथ ही सोया रहा। सुबह धूप आने पर जब वह उठा तो उसने पार्थ को भी जगाने का प्रयास किया। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो आरोपी कमल रावल वहां से भाग गया।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में पार्थ के साथ उसके दोस्त सिद्धार्थ उर्फ सिद्ध उर्फ सैमुअल व मयंक कन्याल, कमल रावत दिखाई दिए थे। 31 अक्तूबर की रात करीब 11.15 बजे सिद्धार्थ अपनी बाइक से घर से जाते हुए दिखाई दिया था। एक नवम्बर को तड़के करीब 3.15 बजे घटनास्थल के पास पार्थ के साथ उसका दोस्त मयंक और कमल रावत दिखे। तड़के 3.22 बजे मयंक भी घटनास्थल से अपने घर जाता दिखाई दिया। पार्थ के साथ अन्तिम समय तक कमल रावत ही मौजूद रहा। पूछताछ में इस बात की जानकारी मयंक ने भी दी थी। कमल के द्वारा ही पार्थ की हत्या की गई। पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसओ मुखानी प्रमोद पाठक, काठगोदाम विमल मिश्रा, वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई दीवान सिंह, संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, सिपाही महबूब अली, धीरज सूगडा, चन्दन नेगी, रविन्द्र खाती, जीवन कुमार, अनूप तिवारी, प्रवीण रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

