दुर्घटना::भवाली को आ रही पिकअप सड़क में पलटी

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के रामगाड़ के पास दोपहर के समय खैरना से भवाली की तरफ जा रही एक पिकअप वाहन ब्रेक फैल होने से अनियंत्रित हो कर सड़क के बीचों बीच पलट गई। जिसमे पिकउप में रखा सामान वहान गिरने के साथ साथ ही सड़क में फैल गया। वही हादसे के बाद वहान चालक गणेश सिंह नायरण सिंह खीमामंडे गंगोलीघाट तथा राम सिंह हर सिंह खीमामंडे गंगोलीघाट घायल हो गए। जिसमे वहान के बीचों बीच पलटने से मार्ग में लम्बा जाम लग गया तथा इसकी सूचना खैरना चौकी को दी गयी। जिसके बाद चालक को वहान से बहार निकाल कर समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र खैरना लाया गया। जहाँ घायल का प्रथामिक उपचार कर उसे छोड़ दिया गया।
वही घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी की टीम मौके पर पहुँच गयी। तथा यात्रियों की मदद से वहान को किनारे किया गया राजमार्ग में गिरे समान को किनारे रखा गया जिसके बाद यातायात को सुचारू किया गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page