तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह 6 बजे शिवपुरी गुरुद्वारा साहिब के सामने हुआ। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला केशवनगर निवासी रिषिपाल सिंह का बेटा हरीश शर्मा (30) और चकरपुर निवासी विजय कुमार का बेटा संजय कुमार (27) खाना बनाने का काम करते हैं। रविवार सुबह करीब 6 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर एक कार्यक्रम में खाना बनाने बेरिया जा रहे थे। शिवपुरी गुरुद्वारा साहिब के सामने तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक सवार हरीश व संजय घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उनको सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद केलाखेड़ा पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे। एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी ने बताया कि दोनों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। बाइक से टकराने से पहले कार पुलिया से टकराई थी। कहा मृतक संजय मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला था, वह काम के लिये चकरपुर में किराये पर रह रहा था
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

