हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल की बस बुधवार की प्रातः 7 बजे लालकुआं से बच्चे लेकर हल्द्वानी को लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह डर गए, से किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को गंभीर चोट नहीं आई परंतु दो बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार स्कूल की बस संख्या- यूके04 पीए-15 06 लालकुआं से बच्चे लेकर आज प्रातः 7 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रही थी कि जैसे ही बस वन निगम डिपो संख्या- चार के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई, बस में पांच बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। बच्चों एवं अन्य को हल्की-फुल्की खरोचों के अलावा कोई गम्भीर चोट नहीं आई, मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट समेत 112 पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला, तथा बच्चों को सुरक्षित दूसरे वहां से स्कूल ले जाया गया, इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाए, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उक्त चालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तो उसमें नशे की पुष्टि नहीं हुई, उक्त घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं बच्चों एवं स्कूल स्टाफ में दहशत देखी जा सकती थी, पुलिस ने बस को सीज करते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई की है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

