दुर्घटना::आमने सामने की भिड़ंत के बाद बुलेट और कार खाई में गिरी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर रविवार को भुजियाघाट क्षेत्र के पास आमने-सामने भिड़ंत के बाद एक बुलेट और कार खाई में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बुलेट सवार को खाई से बाहर निकाला, जबकि कार चालक मौके पर नहीं मिला। बुलेट चालक को एंबुलेंस की मदद से एसटीएच पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। काठगोदाम थाने के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेट ज्योलीकोट से हल्द्वानी आ रही थी। वहीं, कार हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रही था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page