दुर्घटना::पिकअप खाई में गिरी 3 की मौत

ख़बर शेयर करें

टिहरी। उत्तराखंड में टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लाक के पुजार गांव मोटर मार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक ने छलांग लगा दी और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन यूके 07 सीसी 2261 रेत लेकर जा रहा था। इस बीच क्रिकेट खेलकर लौट रहे पुजार गांव के तीन बच्चे रास्ते में लिफ्ट लेकर पिकअप वाहन में चढ़ गए थे। कुछ दूर जाने पर वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page