विषैला पदार्थ सेवन करने से विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

ख़बर शेयर करें

मनुष्य पारिवारिक बातों में उलझ कर विषैला पदार्थ खाकर आत्मदाह करने में कसर नही छोड़ रहा है। हर दिन ऐसे मामले आने से समाज मे इसका बुरा असर पड़ रहा है। ऐसा ही मामला रामनगर में विषैले पदार्थ के सेवन से शनिवार रात एक विवाहिता की मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपों की जांच की जा रही है। ऊधमसिंह नगर के जसपुर क्षेत्र की सना परवीन 23 पुत्री फुरकान अहमद का चार वर्ष पूर्व रामनगर के उदयपुरी चोपड़ा निवासी इंतखाब आलम के साथ विवाह हुआ था। सना के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे आए दिन प्रताड़ित करने के साथ ही उसके साथ मारपीट करते थे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page