अब्दुल मलिक भगोडा घोषित, वही रहा मुख्य किरदार में

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। जल्द ही ईनाम घोषित होगा। पुलिस कुर्की की तैयारी में जुट गई है।

मालूम हो की मलिक का बगीचा नाम से पहचाने वाले इस स्थान पर नमाज स्थल और मदरसा बनाया गया था। आठ फरवरी को अवैध रूप से बनाए गए धार्मिक स्थल को हटाने गई टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और पत्रकार घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

अतिक्रमण वाली भूमि को अब्दुल मलिक अपनी बता रहा था। वहां अतिक्रमण हटाने पर अब्दुल मलिक की नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय से झड़प भी हुई थी। पुलिस और प्रशासन का मानना है की इस पुरे प्रकरण में अब्दुल मलिक की मुख्य भूमिका रही है। मलिक समेत दो दर्जन लोग नामजद किए गए हैं। घटना के बाद से अब्दुल मलिक फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

इधर, फरार चल रहे मास्टर माइंड अब्दुल मलिक पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। मलिक को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से नोटिस जारी हो गया है। अब पुलिस उसकी कुर्की की तैयारी में जुट गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page