मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य तेज कराएं अधिकारी, अजय भट्ट

ख़बर शेयर करें

भवाली। देर शाम रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देर शाम लकड़ी टाल स्थित निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अजय भट्ट ने निर्माणाधीन संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि जल्द पार्किंग बनने से भवाली में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। सालों से नगरवासियों की मांग थी। जो सरकार ने पूरी की है। लोगो को पार्किंग व कॉम्प्लेक्स बनने से राहत मिलेगी।
इस दौरान विधायक सरिता आर्य,पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, जिलाध्यक्ष आईटी सेल मीना बिष्ट, गोपाल रावत, मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, प्रकाश आर्य, भावना मेहरा, शिवांशु जोशी, आशु चन्दोला आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page