लड़की युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही

ख़बर शेयर करें

नगर के एक होटल में युवक और युवती के मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। देर रात तक जागेश्वर चौकी में परिजनों के बीच विवाद चलता रहा। आखिरकार परिजनों ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

24 अगस्त को अल्मोड़ा पनुवानौला निवासी एक युवती एकाएक लापता हो गई थी। परिजनों ने छानबीन की तो युवती के गरुड़ बागेश्वर निवासी एक युवक के साथ जाने की जानकारी मिली। सर्विलांस टीम की मदद से युवती की लोकेशन ट्रेस की गई। बुधवार देर शाम दोनों को होटल से बरामद कर लिया गया। पुलिस उन्हें जागेश्वर चौकी ले आई। युवती युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। चौकी प्रभारी बलवीर ने बताया कि सभी पक्षों की सहमति के बाद साथ रहने की इजाजत दे दी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page