उत्तराखंड के नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रही एक पिकअप ने टूरिस्टों की कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और पिकअप वाहन पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और 108 एम्बुलेंस के जरिए सभी को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए एक घायल को निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना 1 जनवरी 2026 की रात करीब 11:52 बजे गौलापार क्षेत्र में काठगोदाम–लालकुआं नेशनल हाईवे पर खेड़ा अंबिका पेट्रोल पंप के पास हुई। कार संख्या UP25 EM 9391 गौलापार से रिछा-बहेड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान गौलापार स्टेडियम की ओर से गलत दिशा में आ रही पिकअप संख्या UK04 CC 2905 ने खेड़ा की ओर मुड़ते समय कार को सामने से टक्कर मार दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

