जम्मू कश्मीर में सेना पर हमला एक जवान शहीद

ख़बर शेयर करें

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने घात लगाकर भारतीय वायुसेना सहित दो सुरक्षा वाहनों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि चार अन्य घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

बेस कैंप लौट रहे थे जवान वायु सेना ने एक बयान में कहा कि शनिवार को काफिले पर हमला सुरनकोट इलाके में शाहसितार के पास शाम करीब 6.15 बजे हुआ। हमले के वक्त सैनिक सनाई टॉप स्थित अपने बेस कैंप लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना

आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। इसमें से एक वाहन वायु सेना का था। दोनों वाहन सनाई टॉप जा रहे थे। आतंकियों की गोलियां वाहन के सामने और साइड वाले शीशे को पार कर गईं।

गरुड़ फोर्स तैनात सैन्य सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास एयरफोर्स की गरुड़ स्पेशल फोर्स तैनात की गई है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस भी मौके पर मौजूद है। वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे जवानों ने भी आतंकियों पर जवाबी फायरिंग की। स्थानीय सैन्य इकाइयों द्वारा क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही के बारे में इनपुट मिलने के बाद अर्धसैनिक बलों की सहायता से पुलिस ने शुक्रवार से पुंछ शहर में तलाशी अभियान शुरू किया था। हालांकि, ऑपरेशन के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

अधिकारियों ने बताया कि इसमें आतंकवादियों के उसी समूह के शामिल होने का संदेह है, जिन्होंने बीते वर्ष 21 दिसंबर को बुफलियाज से सटे सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैनिक शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हो गए थे। इस हमले में सेना को आतंकियों की गोलीबारी का सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा था। आतंकी एके असॉल्ट राइफलों से लैस थे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page