एक युवक का झुलसा हुआ शव मिलने सनसनी फैल गई

ख़बर शेयर करें

खटीमा। खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह जंगल में एक युवक का झुलसा हुआ शव मिलने सनसनी फैल गई। हनुमानगढ़ी के चकरपुर निवासी आयुष चंद (21) बुधवार शाम दवाई लेने के लिए स्कूटी से खटीमा गया हुआ था, लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह उसका जला हुआ शव वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल में मिला। युवक बुरी तरह जला हुआ था। घटनास्थल पर युवक की स्कूटी, दो मोबाइल और पेट्रोल का डिब्बा बरामद हुआ। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आयुष देहरादून से बीबीए कर रहा था।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page