शिविर में जा रहे युवक को भालू ने 300 मीटर दौड़ाया

ख़बर शेयर करें

भालू ने युवक को 300 मीटर तक दौड़ाया

भवाली। गुलदार के बाद अब भालू का आतंक बढ़ने लगा है। ग्रामसभा परबड़ा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भालू ने स्थानीय युवक गौरव बिष्ट को लगभग 300 मीटर तक दौड़ा लिया। गौरव ने बताया कि लेटिबुंगा में शिविर लगा था। वह भी अकेले शिविर का लाभ उठाने निकले थे। कहा से कुछ दूर जाने के बाद झाड़ियों में भालू था, भालू ने उन्हें देखा तो उनके पीछे पड़ गया और उनका भगाता रहा। कहा जान बचाने के लिए किसी तरह पास के सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बच पाई। सौभाग्य से इस घटना में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और भालू को आबादी से दूर खदेड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने कहा कि गुलदार की मूमेंट के बाद लगातार गश्त की जा रही है। वन्य जीवन संघर्षों से बचने के उपाय लोगो को बताए जा रहे है। और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों से अपील की है कि सुबह-शाम अकेले बाहर न निकलें और जंगल से सटे इलाकों में विशेष सावधानी बरतें।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page