हल्द्वानी में मोमो खा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के टीपी नगर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। खनन सामग्री से लदे एक बेकाबू डंपर ने युवक को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

मृतक की पहचान अनिल रौतेला पुत्र हरीश रौतेला निवासी कैंची धाम, तहसील हरतपा के रूप में हुई है। वह हल्द्वानी में चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे।
मृतक के भाई अर्जुन के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे अनिल घर से टीपी नगर चौकी के पास स्थित एक फास्ट फूड सेंटर पर मोमो खाने गए थे। इसी दौरान टीपी नगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर (UA04 D 4346) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page