नैनीताल में युवक की हार्ट अटैक से मौत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में एक 19 वर्षीय युवक की हार्ट अटैंक होने से मौत हो गई साथी धावक अस्पताल लेकर आया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।।
नैनीताल के वन विभाग में कार्यरत नंदन सिंह देवली का पुत्र भूपेंद्र देवली आज सवेरे अपने हमउम्र मित्र विवेक के साथ मैरेथोंन(लंबी दौड़)की प्रैक्टिस करने भवाली रोड में निकला था। दोनों, आदतन सवेरे 5:30 बजे अच्छी तरह से दौड़ते हुए अपनी स्पीड को निखार रहे थे, कि अचानक कैलाखान के समीप भूपेंद्र जमीन पर जा गिरा। मुंह के बल गिरने से भूपेंद्र की ठुड्डी में चोट लग गई और खून बहने लगा। हल्द्वानी में पाल कॉलेज से एम.सी.ए.का कोर्स कर रहा भूपेश जब शून्यावस्था में चला गया तो साथी धावक विवेक ने मदद मांग भूपेंद्र को तल्लीताल तक रोडवेज बस और फिर मल्लीताल स्थित बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल तक छोटी गाड़ी में लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि आदतन लंबी दौड़ लगाने वाले भूपेंद्र को सीरियस अटैक आया, जिसे वो झेल नहीं सका और तत्काल ईलाज के अभाव में उसकी मृत्यु हो गई। सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारीयों का अस्पताल में जमावड़ा लगा है। घटना के बाद से ही सभासद पूरन सिंह बिष्ट, भरत, संजय आदि अस्पताल में मृतक के पिता नंदन को ढांढस बधाने के लिए डटे रहे। सूचना मिलने के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे की कार्यवाही शुरू की। भूपेंद्र का एक भाई और एक बहन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

बाईट :- विवेक, साथी धावक।
बाईट :- डॉ.आरुषि गुप्ता, चिकित्सक।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page