गाँव में मिट्टी लेने गई महिला पर गिरा पहाड़ का टीला, किया रेफर

ख़बर शेयर करें

घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदते समय भरभरराकर गिर आया टीला

गरमपानी- ताड़ीखेत ब्लाक के मुसोली गांव में रविवार की शाम साढ़े पांच बजे के पास घर लिपाई के लिए मिट्टी खोदने गई सुनीता देवी 40 पत्नी ललित मोहन के ऊपर मिट्टी खोदते समय टीले में दबने से महिला गंभीर घायल हो गई। महिलाओं और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए समुदियाक स्वस्थ केन्द्र गरमपानी लाने पर डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार ताड़ीखेत ब्लाक के मुसोली गांव निवासी सुनीता देवी घर से कुछ दूर घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदते समय एकाएक मिट्टी का टीला खिसकने महिला दब गई । आनन फाइन में साथ में गई अन्य महिलाओं की मदद से महिला को बाहर निकालने गया। सूचना परिजनों को मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद महिला को उपचार लिए नीजी वाहन से आधे रास्ते में लाते समय रास्ते में पहुंची आपातकालीन वाहन की मदद से महिला को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र गरमपानी पहुंचाने पर डॉ ने महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद सुनीता देवी की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page