धारी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हार्ट अटैक से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

धारी । धारी ब्लॉक कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधा नंद ह्रदय गति रुकने के कारण मंगलवार को हॉस्पिटल मे निधन हो गया । ये आयरन लेडी के नाम से विख्यात थी । क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहती थी । धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी न बताया ये एक निडर प्रगतिशील न्याय प्रिय लेडी थी हमेशा जनता के सुख दुख मे साथ देने वाली उतराखंड की आयरन लेडी थी । इनके जाने से पूरे क्षेत्र को अपूर्ण क्षति हुई है । बताया की सुधानंद पिछले तीन दिनों से हॉस्पिटल मे मौत से लड़ रही थी । इनके दो लड़के तीन लड़किया है ये 1996 मे धारी की ब्लॉक प्रमुख रही मंगलवार को ह्रदय गति रुकने के कारण इनकी मौत हो गई और क्षेत्र मे शोक की लहर है ।बताया की इन्होने अल्मोड़ा शोमेस्वर से विधायक का चुनाव भी लड़ा था । धारी वर्तमान ब्लॉक प्रमुख आशा रानी ने दुख ब्यक्त किया है ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page