- जंगलो की आग वाहनों के लिए बन रही मुसीबत
भीमताल। क्षेत्र के सभी जंगल आग के जल गए हैं। अब जंगल की आग के बाद पहाड़ी रास्तों में जले पेड़ गाड़ियों के ऊपर गिरने लगे हैं। जिससे वाहन चालकों यात्रियों के लिए खतरा बना हुआ है। सोमवार देर शाम हल्द्वानी से ईंट लेकर पदमपुरी जा रही पिकअप के ऊपर चाफी के पास भरभराकर एक पेड़ गिर गया। जिससे चालक वाहन के अंदर फस गया। आनन फानन में पास से गुजर रहे लोगो ने चालक को बाहर निकाला। चालक नवीन ने बताया कि बीते चार दिनों से क्षेत्र के जंगल लगातार जल रहे हैं। पत्थर तो हर दिन आते थे, लेकिन पेड़ आने से मौत को सामने देखा कहा कि अगर गाड़ी से कूद मारते तो जान जा सकती थी। डोब ल्वेशाल के सरपंच संजय कुमार ने बताया कि गनीमत रही कि चालक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

