गरमपानी में खड़े ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- गरमपानी स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम की पार्किंग में खड़े एक ट्रक में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घटना के समय ट्रक चालक वाहन के अंदर सो रहा था। चालक राजेश मेहता ने बताया कि अचानक धुआं और आग का आभास होने पर उसकी नींद खुली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसने तुरंत ट्रक से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।
आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना तत्काल खैरना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी के एस आई सतीश उपाध्याय, रमेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
पास में मौजूद पानी के टैंक से बाल्टियों के माध्यम से लगातार पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से आसपास खड़े अन्य वाहनों तक आग फैलने से बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

वही इस चौकी इंचार्ज सतीश उपाध्याय ने बताया कि ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन के अन्दर आग लगने से हादसा हुवा। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुच कर आग पर काबू पाया गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page